फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला एवं उपमंडल स्तर पर बनाई विजिलेंस कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर एक विजलेंस कमेटी का गठन किया गया है। ये आदेश वीरवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने जारी किए हैं। इस जिला स्तरीय विजिलेंस कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त चेयरपर्सन होंगे। इसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, संबंधित विभागाध्यक्ष, निरीक्षक एसवीबी यूनिट सरोज बाला और लेखा अधिकारी उपायुक्त कार्यालय बतौर सदस्य होंगे। खास बात ये है कि अगर केस लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध होगा तो इस विभाग के स्थान पर दूसरे विभाग के कार्यकारी अभियंता इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह पानीपत सब डिवीजन स्तर की कमेटी में उपमंडल अधिकारी नागरिक पानीपत इसके अध्यक्ष होंगे। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, संबंधित विभागाध्यक्ष और तहसील कार्यालय के टीआरए इसके सदस्य होंगे। अगर केस लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध होगा तो इसके स्थान पर दूसरे विभाग के एसडीओ इसके सदस्य होंगे। इसी तर्ज पर समालखा सब डिविजन स्तर की कमेटी में उपमंडल अधिकारी नागरिक समालखा इसके अध्यक्ष होंगे। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ समेत संबंधित विभागाध्यक्ष और समालखा तहसील कार्यालय के टीआरए इसके सदस्य होंगे। इसमें भी अगर केस लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध होगा तो इसके स्थान पर दूसरे विभाग के एसडीओ इसके सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें