फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू किया

Tue, 28 Oct 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
झंडी दिखाते अ​धिकारी। स्रोत = पीआरओ
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का
शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम दो नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सप्ताहभर

विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन केंद्रीय सतर्कता आयोग की थीम सतर्कता: हमारी साझा

ज़िम्मेदारी” के अनुरूप है, जो एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण में नागरिकों की सामूहिक भूमिका को रेखांकित

करता है।

उद्घाटन समारोह ईडी एंड आरएच कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल

डहरिया ने की। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप) अजय कैला विशेष रूप से उपस्थित रहे। डहरिया ने ईमानदारी की शपथ दिलाई और कहा कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन एक साझा मिशन है। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति में ईमानदारी, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने यह भी
विज्ञापन

कहा कि सतर्कता केवल अनुपालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है जो जागरूकता और आत्म-अनुशासन पर आधारित है। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गौतम प्रिया, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) ने स्वागत भाषण दिया। इस उप महाप्रबंधक (सतर्कता) अरशद हुसैन और वरिष्ठ प्रबंधक चेतन कांबले उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें