फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में तलवारें लहराते हुए युवकों का वीडियो वायरल, दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज

Fri, 01 Nov 2024 11:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

हेड कांस्टेबल सुभाष की शिकायत के मुताबिक, बापौली माजरा निवासी वाजिद को सड़क के बीचों-बीच तलवार लहराते और अपने साथियों के साथ राहगीरों को धमकाते हुए देखा गया। वीडियो में अन्य युवक मोटरसाइकिल पर बैठे हुए कुल्हाड़ी और डंडे लेकर धमकी देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के बापौली-भलौर गढ़ी गांव रोड स्थित आईटीआई के सामने 26 अक्तूबर को कुछ युवकों ने तलवारें लहराकर इलाके में दहशत फैलाई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में 15-20 युवकों को हथियार लहराते हुए देखा जा सकता है, जो राहगीरों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

बापौली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक नामजद युवक समेत अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल सुभाष की शिकायत के मुताबिक, बापौली माजरा निवासी वाजिद को सड़क के बीचों-बीच तलवार लहराते और अपने साथियों के साथ राहगीरों को धमकाते हुए देखा गया। वीडियो में अन्य युवक मोटरसाइकिल पर बैठे हुए कुल्हाड़ी और डंडे लेकर धमकी देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बापौली पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हथियार लहराने वाले युवकों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें