इसराना। अहर गांव स्थित सीएचसी में सोमवार को फार्मासिस्ट और प्रभारी के बीच काम के बंटवारे और स्टॉक रजिस्टर को लेकर तीखी बहस हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जिम्मेदारी से भागने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों के विवाद के चलते करीब 70 मरीज बिना के लौटे। फार्मासिस्ट और प्रभारी ने अपनी-अपनी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को दी हैं।
विवाद की शुरुआत कंजप्शन रजिस्टर (दवा के उपभोग का लेखा-जोखा) और दवा के स्टॉक मिलान से हुई। इस विवाद के चलते सीएचसी में कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित हुआ। रमेश और कलावती ने बताया कि चिकित्सक और स्टाफ का हर रोज का विवाद हो गया है। यह दवा केंद्र न होकर विवाद केंद्र बन गया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया किअहर सीएचसी में एसएमओ और फार्मासिस्ट के बीच कुछ बातचीत की जानकारी मिली है। दोनों से रिपोर्ट ली गई है। दोष मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद