पानीपत। सामान्य अस्पताल में खड़ी जनसेवा दल संस्था की एंबुलेंस से वेंटीलेटर समेत करीब छह लाख के सामान चोरी हो गए। बुधवार को चोरी का खुलासा होने पर संस्था के सेक्रेटरी ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें वारदात कैद मिली। इसके बाद उन्होंने शहर थाने की पुलिस को शिकायत दी।
सेक्टर-11 निवासी चमन गुलाटी निवासी ने बताया कि वह जन सेवा दल संस्था में सैकटरी पद पर कार्यरत है। संस्था की एंबुलेंस को उनका ड्राइवर दो दिन पहले सिविल अस्पताल में खड़ा कर चला गया था। उन्होंने बुवधार को एंबुलेंस को देखा तो अंदर से वेंटीलेटर, इंफयुजन, सक्ष्म मशीन, होट पंपिंग मशीन और मोनिटर चोरी था। पूरे सामान की कीमत करीब छह से सात लाख के बीच है। उन्होंने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देर रात चोर चोरी करते दिखाई दे रहा है। जिसके बाद उन्होंने तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कृष्णा गार्डन निवासी रजी अहमद ने बताया कि वह बिरयानी का काम करता है। उसने 40 हजार रुपये मेहनत कर इकट्ठा किए थे, रुपयों को उसने मकान में एक डिब्बे में रखा था। वह बुधवार सुबह होटल से कमरे पर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर से रुपयों से भरा डिब्बा चोरी मिला। जिसके बाद उन्होंने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।