फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विरोध के बीच असंध रोड पुल के नीचे से हटाई सब्जी मंडी

Wed, 03 Sep 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सब्जी मंडी में कार्रवाई करते निगम की टीम। स्रोत : ​निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने असंध रोड पुल के नीचे सब्जी मंडी को उठवा दिया है। निगम ने करीब डेढ़ घंटे तक यह कार्रवाई जारी रखी। करीब 30 रेहड़ी व फड़ी को उठाया। इस दौरान मासाखोरों ने काफी बहस की और इसे निगम की मनमानी बताया। वहीं निगम ने चेतावनी के बाद भी खुले में कूड़ा फेंकने पर यह कार्रवाई करने की बात कही।
डीएमसी अरुण भार्गव व एक्सईएन गोपाल कलावत बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे टीम के साथ असंध रोड पुल के नीचे स्थित सब्जी मंडी में पहुंची। यहां पार्क के चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे थे। निगम की टीम ने मासाखोरों का सामान जब्त करना शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। सुभाष, बिजेंद्र व राजेश ने कहा कि यहां 30 साल से भी अधिक समय से सब्जी मंडी चल रही है। उनकी दूसरी व तीसरी पीढ़ी काम कर रही है। वे दिनभर काम कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। निगम उनको जगह दे। वे वहां पर अपनी रेहड़ी व फड़ी लगाना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने पर पहले कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। वे इसके बाद कूड़ा फेंक रहे हैं। शहर में स्वच्छ अभियान की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम ने इसके साथ रेहड़ी व फड़ी उठवा दी।
विज्ञापन

बरती जा रही सख्ती
नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने कहा कि शहर में स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा है। इसके पहले चरण में लोगों को जागरूक किया गया। अब अनदेखी करने वालों पर सख्ती की जा रही है। असंध रोड पुल के नीचे मासाखोरों को पहले चेतावनी दी जा चुकी है। वे लगातार अनदेखी कर रहे हैं। यहां रेहड़ी व फड़ी लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें