फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चों और गर्भवतियों को लगाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग साप्ताहिक टीकाकरण अभियान में जिले के 2166 बच्चों व 497 गर्भवती महिलाओं तक पहुंचा। यहां उनको जीवन रक्षक टीके लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान पेंटावेलेंट-एक में 202, पेंटावेलेंट-दो में 219 और पेंटावेलेंट- तीन में 201 को टीके लगाए गए। खसरा-रुबेला-एक में 348 ( जिसमें 2 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 23 बच्चे ), खसरा-रुबेला-दो में 347 ( 2 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 31 बच्चे), डीपीटी बूस्टर में 349, टीडी-10 में 447, टीडी- 16 में 218 और विटामिन ए की खुराकें 512 बच्चों को दी गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आशा व एएनएम के माध्यम से घर-घर जाकर लाभार्थियों की पहचान की और उन्हें सत्र स्थलों तक पहुंचाया। टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नवमीत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के अंत तक खसरा-रुबेला का उन्मूलन लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए सभी बच्चों को एमआर-एक और एमआर-दो दोनों खुराक समय पर मिलना आवश्यक है। नियमित टीकाकरण हर बुधवार और शुक्रवार को आउटरीच और वीरवार को सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाता है। सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर अवश्य करवाना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में पूरे सहयोग के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से छूटे बच्चों और गर्भवतियों को चिह्नित करने और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने की कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें