हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी हत्याकांड के मामले में आरोपी शीतल का दोस्त सुनील शुरुआत में जिस तरह मामले को उलझा रहा था, वह रिमांड के दौरान पुलिस के डर से अपने हर आरोप को कबूल करता गया। ऐसे में पुलिस को सारे सबूत इकट्ठा करने में ज्यादा समय नहीं लगा। आरोपी ने थोड़ी सी सख्ताई के बाद वारदात में प्रयुक्त चाकू के बारे में जानकारी दी।अब पुलिस उसी तेजी के साथ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में लगी है। पुलिस अधीक्षक पूरे मामले की पहले दिन से हर बिंदु की रिपोर्ट ले रही है। इसमें आरोपी का कबूलनामा और शीतल की बहन की गवाही के साथ उन तीनों के मोबाइल की कॉल डिटेल मुख्य हैं। पुलिस का मानना है कि आरोप तय करने के लिए ये सबूत बहुत हैं।
हरियाणवी मॉडल की हत्या होने के कारण यह मामला कई दिन तक चर्चाओं में रहा। जिस कारण अब पुलिस ने इस मामले में तेजी से विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने सभी साक्ष्यों की वीडियोग्राफी कराई है और ई-साक्ष्य एप पर अपलोड कर दी है जिसमें क्राइम सीन रिक्रिएट की वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, खून से सना चाकू और फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट शामिल हैं। एसपी ने सीआईए-1 टीम को इस मामले में एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं जिससे जल्द से जल्द इस मामले में आरोपी को सजा दिलाई जा सके।
शीतल हत्याकांड में ज्यादा बड़ा कुछ नहीं था। आरोपी के आरोप कबूल करने पर चार्जशीट बनाई जा रही है। इसमें पुराने झगड़े के साथ हत्या के दिन के पूरे घटनाक्रम को शामिल किया जाएगा। इसे जल्द ही न्यायालय में दाखिल किया जाएगाः सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
14 जून को की थी सिम्मी की हत्या