समालखा। खंड शिक्षा अधिकारी सरिता ने भापरा रोड पर बिना मान्यता के चल रहे हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को सील कर दिया।
सीलिंग के दौरान स्कूल संचालक वीरेंद्र शास्त्री और उनके परिवार ने विरोध किया। उन्होंने आठवीं तक की मान्यता होने का दावा किया। बीईओ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि यह मान्यता अस्थायी थी और 2019 में समाप्त हो चुकी है। इसके बाद सरकार ने कोई नई मान्यता नहीं दी। बावजूद इसके स्कूल में सभी कक्षाओं का संचालन चल रहा था और दसवीं तक के बच्चे कक्षा में पाए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी सरिता ने बताया कि संचालक को निजी और कार्यालय के माध्यम से कई बार स्कूल बंद करने का नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने संचालन बंद नहीं किया। वे मान्यता वाले अन्य स्कूलों से बच्चों को परीक्षा में प्रवेश दिलाते रहे। संवाद