फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ताइक्वांडो में पानीपत का नाम रोशन कर रहीं उन्नति

Thu, 21 May 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
उन्नति। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर गांव की उन्नति ताइक्वांडो में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्नति ने अब तक जिला स्तर पर 14, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण पदक हासिल किया है। वे चार बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं और उनमें से एक बार उन्होंने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

अक्टूबर 2025 में उन्होंने सोनीपत में आयोजित सिख गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
वह चैलेंजर्स ताइक्वांडो एकेडमी में कोच शिव कुमार के मार्गदर्शन में पिछले पांच वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण ले रही हैं। शिव कुमार ने बताया कि उन्नति रोजाना अभ्यास करती हैं। उनका ध्यान और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। वह अभ्यास के दौरान नई तकनीक सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। पिता संदीप पेशे से डॉक्टर हैं और मां सोनिया गृहिणी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें