जगाधरी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया से मिले। इससे पहले विवेक कालिया सुबह कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, तो ओएसडी राकेश संधू ने पदाधिकारियों से बात की। इसके उपरांत पदाधिकारी मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ स्थित आवास में मिले। उनके साथ ओएसडी विवेक कालिया भी उपस्थित रहे। पदाधिकारी को मुख्यमंत्री की ओर से 15 जुलाई को चंडीगढ़ में बातचीत का बुलावा दिया गया था।
इस दौरान विवेक कालिया ने सभी 24 सूत्रीय मांगों में से चार-पांच मांगें तुरंत मांगने के लिए एक और बैठक का वादा किया। वहीं, अन्य मांगें सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन प्रतिनिधियों को शीघ्र राजेश खुल्लर के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों के आयुक्त से बैठकर मांगों पर बात की जाएगी। इसके बाद पदाधिकारी हरियाणा सचिवालय में राजेश खुल्लर से मिले। उन्होंने कहा है कि तीनों विभागों के आयुक्तों की बैठक करवाई जाएगी और मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगस्त 2024 को पांच वर्ष पूरे हो चुके किसी कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा। इस दौरान प्रांतीय प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा, महासचिव सदल सिंह राणा, उप प्रधान श्याम सिंह रावल, मुख्य प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता संजीव बग्गा, रिंकू यादव, संजय नैन, सुरेंद्र टोनी, राकेश डागर सहित अन्य उपस्थित रहे।
-