फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद ट्रैक से उतरी पुलिस की तफ्तीश

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म : फरार आरोपियों को अभी तक नहीं तलाश पाई एसआईटी
विज्ञापन

- 24 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर महिला से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस की तफ्तीश ट्रैक से उतर गई है। फरार आरोपियों की पहचान करने के लिए एसआईटी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक फरार आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अब एक बार फिर पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर दोबारा आरोपियों की संख्या को तस्दीक करेगी।
बीते 24 जून को 24 जून को पानीपत के किला थाना क्षेत्र कर रहने वाली महिला से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। वारदात में छह से सात आरोपी शामिल होने की आशंका जताई गई थी। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें रेलवे कर्मचारी भजनलाल, चोरी के मामले में जेल जा चुका शिवम और एक अन्य गुलाब सिंह शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उनके तीन अन्य साथी भी थे। लेकिन, वह कौन थे और कहां के रहने वाले हैं इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। आरोपियों ने बताया था कि घटना के समय ही वह प्लेटफॉर्म पर उनसे मिले थे।
विज्ञापन

इसके बाद से ही पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई फरार आरोपियों के बारे में कोई लीड नहीं लगी। जिस कारण मामले की तफ्तीश भी रुक गई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


फाइल ट्रांसफर होने के इंतजार में जीआरपी पानीपत
जैसे ही घटना स्थल कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन होने की पुष्टि हुई थी तो पानीपत जीआरपी मुकदमे की फाइल कुरुक्षेत्र ट्रांसफर करने की तैयारी में जुट गई थी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया था। लेकिन तफ्तीश ट्रांसफर करने को अभी कोई आदेश नहीं आए हैं। लेकिन पानीपत पुलिस फाइल को ट्रांसफर करने के इंतजार में बैठी है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी फरार आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें