फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केंद्रीय मंत्री ने बापौली में नॉलेज सेंटर और तालाब का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को बापौली गांव में नॉलेज सेंटर और तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा तेज गति से विकास कार्य कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से तेज गति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण भी एकजुट होकर गांव में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले विकास कार्यों के लिए आगे आएं। इससे चहुंमुखी विकास कार्य और अधिक तेजी से हो सकें, साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने उन्हें नॉलेज सेंटर के साथ पार्क वाली जगह को वक्फ बोर्ड कब्रिस्तान की जगह बताया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उनकी जगह को बदलने के लिए दूसरी जगह पर भी अपनी सहमति जताई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि सभी समाज के लोगों को एक समान भाव से विकास कार्य कराएं जाएगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें