फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूजीसी पर संघ ने जताई चिंता, ईरान के मुद्दे पर सरकार के साथ

Sat, 14 Mar 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अ​खिल भारतीय प्रतिनि​धि सभा की बैठक में उप​स्थित महिला प्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े विवाद पर गहरी चिंता जताई है। हालांकि ईरान के मुद्दे पर सरकार के रुख का समर्थन किया है।
विज्ञापन

पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि में शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन तीन सत्रों के बाद सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूजीसी मामले में समाज और सरकार दोनों के मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। समाज की एकता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समरस और संगठित समाज का निर्माण करना ही देश की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में समाज और सरकार दोनों को मिलकर प्रयास करने होंगे।
-
पीएम ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से की बात
पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि इस मामले में भारत सरकार का जो भी आधिकारिक रुख है वह देशहित में सर्वोपरि होगा। उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की है। यह शांति और कूटनीतिक समाधान की दिशा में प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समाज के विभिन्न वर्गों और देशों के बीच संवाद और संपर्क बनाए रखना आवश्यक है, ताकि शांति, स्थिरता और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिल सके। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी, नरेंद्र ठाकुर, उत्तर क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख अनिल कुमार, विक्रांत, लक्ष्मी नारायण व हरियाणा प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में उपस्थित महिला प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें