पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल केंद्र सरकार की योजना अदिति (एसेज डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटेड टेक्नालाॅजी) को मंगलवार को सुबह नौ बजे पानीपत से लाॅन्च करेंगे। यह कार्यक्रम आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, अतिरिक्त सचिव आकाश त्रिपाठी, एसीएस ऊर्जा विभाग एके सिंह और ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
अक्षय ऊर्जा विभाग की निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी ने एडीसी डॉ. पंकज यादव के साथ स्थानीय आर्य कॉलेज परिसर का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) को ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकी को अपनाने में मदद करने के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत एमएसएमई को करोड़ों रुपये तक के ऋणों पर ब्याज अनुदान दिया जाता है। एडीसी डॉ. पंकज यादव ने बताया कि एमएसएमई को ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना योजना का उद्देश्य है। कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।