पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी में एटीएम बूथ पर मदद का झांसा देकर दो युवकों ने क्रेडिट कार्ड बदलकर खाते से 89.64 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बूथ के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
मुखीजा कॉलोनी निवासी जटाशंकर ने थाने में शिकायत देकर बताया कि वह मूल रूप से यूपी के कुशीनगर का रहने वाले हैं। सात अप्रैल को वह राजनगर कॉलोनी में एटीएम बूथ पर खाते से पैसे निकालने गए थे। एटीएम बूथ के बाहर दो युवक खड़े मिले। दोनों युवक उसके साथ बूथ में घुस गए और उसकी मदद करने को कहा। पहले तो उसने मना कर दिया। लेकिन युवकों ने उसे झांसे में लेकर मदद करने के बहाने उसका क्रेडिट कार्ड बदल लिया और वहां से चले गए।
दो दिन तक उसके खाते से पैसे निकलते रहे। जब बैंक की ओर से उसके पास मैसेज आया तो उसके पैसे कटने का पता चला। युवकों ने उसके खाते से कुल 89,640 जार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह आठ मरला चौकी पर पहुंचकर और कार्रवाई की मांग की। मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध नहर भी आ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।