फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण खोए कंटेनर ने मजदूर को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। खंड क्षेत्र के एक गांव की एक फैक्टरी में माल उतारने आए अनियंत्रित कंटेनर ने मंगलवार को फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बापौली पुलिस को दी शिकायत मेें रवि कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर का रहने वाला है। करीब दो महीने से वह पानीपत की एक कंपनी में लेबर का काम करता है। उसके साथ ताऊ का लड़का अभिषेक (18) भी काम करता था। नौ मई को सुबह दोनों भाई काम के लिए बहरामपुर गांव के पास कंपनी में आए थे। शाम चार बजे के करीब माल उतारने एक कंटेनर कंपनी में आया। कंटेनर चालक तेज गति और लापरवाही से बिना हेल्पर की मदद से गाड़ी को चलाता हुआ कंपनी के भीतर घुसा। अनियंत्रित होकर वह कंपनी की दीवार से टकराता हुआ काफी दूर आगे तक चला गया। वहीं दीवार के साथ खड़ा अभिषेक कंटेनर और दीवार के बीच फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खुद को यूपी के जौनपुर निवासी राजकेशर बताने वाला कंटेनर चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें