फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। शामपुर मार्ग पर पूजा पैलेस के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार ताहरपुर खुर्द गांव का पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में उसके साथी गधौली गांव निवासी बिल्ला ने बताया कि पवन उसके साथ हलवाई का काम करता है। शनिवार को वे दोनों अपनी-अपनी बाइक पर परभौली जा रहे थे। इसी दौरान पूजा पैलेस के पास पहुंचने पर सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने पवन की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पवन कुमार बाइक सहित सड़क किनारे खड़े पेड़ों में जाकर गिरा। जिससे उसके मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने एक बार अपनी कार को साइड में रोका। लेकिन पवन की गंभीर हालत को देखकर मौके से फरार हो गया। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि बिल्ला की शिकायत पर केस दर्ज करके कार चालक की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें