फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब ठेके पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। घर से मजदूरी करने के लिए निकले एक युवक का शव शराब के ठेके के पास मिला। आस-पास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान देवधर निवासी प्रवीण के रूप में हुई। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने की आशंका जताई है। उधर इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामला थाना छछरौली क्षेत्र के मनभरवाला गांव के पास का है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब नौ बजे शराब के ठेके के पास एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेंद्र कुमार, छछरौली और प्रताप नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। साथ ही सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश ने बताया कि प्रवीण सोमवार सुबह ही काम पर जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जिस तरह से प्रवीण के सिर और आंख के ऊपर चोट लगी है, उसे देखकर लग रहा है कि उसकी मारपीट कर हत्या की गई है। परिजनों ने मामले की पुलिस से जांच की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि गिरने से चोट लगने की भी आशंका है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। उधर इस बावत एसएचओ थाना छछरौली अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पूरी तरह से स्पष्ट होंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें