फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला, मोबाइल और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान चौक पर पुुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे को पांच नामजद समेत 10 आरोपियों ने डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने चाचा को चाकू मारा और मोबाइल एवं नकदी लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसके भतीजे योगेश पुत्र गिरिश की पहलवान चौक पर जूता फैक्टरी है। उसकी फैक्टरी में उसका सिलाई सेंटर है। कुटानी रोड के ही अतलाब, अकबर, सोनु, ईश्तीकार और भूरा उनके रंजिश रखते हैं। रविवार को वह घर पर था। ये चारों आरोपी उसके भतीजे योगेश की फैक्टरी में गए और झगड़ा करने लगे। योगेश ने उनके पास कॉल किया तो वह मौके पर पहुंचा। इस वक्त चारों आरोपी योगेश, उसके दोस्त संजय को पीट रहे थे। उसने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो इन आरोपियों ने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया। एक आरोपी ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया। आरोपियों ने योगेश से 800 रुपये, मोबाइल और उससे 6 हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें