फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसा-मौसी ने आठ साल की बच्ची को पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड स्थित ज्योति कॉलाेनी में मौसा-मौसी ने आठ साल की बच्ची को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बच्ची के नाखून तक उखाड़ दिए गए। उसकी हत्या के बाद बच्ची के छत से गिरकर मरने की कहानी बनाई। उसके शव को मौसा व मौसी उत्तर प्रदेश उसके पैतृक गांव ले जाने की तैयारी में थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने शव को कब्जे में लिया। बच्ची की मौसी से पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर बुढ़ाना गांव निवासी जैनब (08) एक माह पहले असंध रोड स्थित ज्योति कॉलोनी में अपने मौसा हुसैन व मौसी शाहीन के पास आई थी। जैनब के मामा भी इसी कॉलोनी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि जैनब की बुधवार शाम पांच बजे घर पर मौत हो गई। शाहीन ने जैनब के मामा को फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। वह शव को लेकर बुढ़ाना जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जैनब का मामा मौके पर पहुंचा। यहां उसने देखा कि उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। हाथ की अंगुलियों के नाखून तक उखड़े हुए थे। उसकी कमर, गर्दन व टांगों पर डंडों से पिटाई करने के निशान थे। जैनब की मौसी ने बताया कि वह खेलते हुए छत से गिर गई थी। इस कारण उसकी मौत हुई है। जैनब के मामा ने शव को यहां से उठाने नहीं दिया और सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशु कुमार मौके पर पहुंचे। यहां पूरे घर की तलाशी ली गई। शव की बारीकी से जांच की गई। जिसमें बच्ची के शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट हुए। लोगों ने यहां पुलिस को बताया कि जैनब को उसके मौसा व मौसी ने बुरी तरह से पीटा है। इसमें उसकी मौत हुई है। अब उसकी मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। वीरवार को मामले का पूरा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


वर्जन-

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। बच्ची के माता पिता को इस घटना की सूचना दे दी गई है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौसा व मौसी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें