फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक सवार दंपती पर गिरा पेड़, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। बापौली से समालखा रोड पर मोटरसाइकिल सवार पर दंपती पर तेज हवा में पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं। इसकी सूचना बापौली थाना पुलिस को दी गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा बापौली के शिमला गुजरान गांव के पास का है। मृतक महिला की पहचान रीना (40) निवासी गांव बूचा खेड़ी यूपी के रूप में हुई है । वह पति अरविंद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर समालखा से बापौली की तरफ आ रही थी। उनकी बाइक जब शिमला गुजरान के पास पहुंची तो सड़क पर तेज हवा में पेड़ की डाली टूट कर मोटरसाइकिल पर गिर गया। जिससे दुर्घटना हो गई। इसमें बाइक पर पति के साथ बैठी महिला रीना की मौके पर ही मौत हो गई । राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना बापौली थाना पुलिस को दी । पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर महिला के शव को सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। बापौली थाना प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें