संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ट्रेनें लगातार देरी से आ रही हैं जिससे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। वीरवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
यात्री सुखविंदर और राज ने बताया कि वह एक घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे, अंबाला कैंट स्पेशल फेयर ढाई घंटे और आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस 43 मिनट, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटा और नेताजी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
दिल्ली-पानीपत एमईएमयू एक घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस आधा घंटा और कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई।
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आईं जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। लंबे रूट की ट्रेनें देरी से आ रही हैं तो उनकी जानकारी हमारे पास भी देरी से आती है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ अगर ज्यादा होती है तो ट्रेन के रुकने का समय थोड़ा बढ़ा दिया जाता है।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन