फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उमस के बीच अघोषित कट ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए छतरी का सहारा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सोमवार को मौसम के बदले मिजाज और बिजली निगम की अघोषित कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज धूप, हवा की कमी और बढ़ती उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी और उमस के साथ-साथ बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। रविवार रात से शुरू हुए बिजली कटों का सिलसिला सोमवार पूरे दिन जारी रहा, जिससे लोगों की रात की नींद और दिन का चैन दोनों प्रभावित हुए। शहरवासियों हरीश कुमार और चंदन कुमार ने बताया कि हर घंटे बिजली जाने से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और पूरी रात ठीक से नींद नहीं ले पा रहे हैं। इससे बहुत दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दत्ता कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी, संजय कॉलोनी सहित कई इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई और सुबह के समय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही जलापूर्ति सामान्य हो सकी।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के प्रभारी डॉ. सतपाल सिंह के अनुसार तेज धूप और हवा न चलने के कारण उमस में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हल्के बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जबकि बुधवार को बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


तेज धूप से बचने की जरूरत
तेज धूप में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल में बुखार, खांसी और वायरल के मरीज आने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की आपातकालीन विभाग प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि तेज धूप में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए और समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें