फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल के 12 बजे के बाद नहीं हो पाए अल्ट्रासाउंड

Tue, 05 May 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दवा लेने के लिए फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद रेडियोलोजिस्ट नहीं मिले। ऐसे में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीज को भटकना पड़ा। वहीं सोमवार को चमड़ी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी न होने से करीब 180 मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम बदलाव से अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों से ज्यादा रहने लगी है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी करीब 1600 रही। इसमें चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी नहीं हुई। उनकी ओपीडी न होने पर करीब 180 मरीज पहुंचे। उनको वापस लौटना पड़ा। अस्पताल चिकित्सक ओपीडी के पूरा समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पूरा समय नहीं बैठ पाए। रेडियोलोजिस्ट 12 के बाद नहीं मिले। ऐसे में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। जरनल सर्जन दोपहर 01:33 और बाल रोग विशेषज्ञ 01:45 बजे ही कक्ष से चले गए। ऐसे में मरीजों को बिना इलाज व दवा के लौटना पड़ा।
फोटो कोट्स

तहसील कैंप की परमिंदर कौर ने बताया कि उसकी कमर और पैर में कई दिन से दर्द हो रहा है। जरनल सर्जन ने जांच कर एक्स-रे कराने के लिए भेज दिया। एक्स-रे करवाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। वह एक्स-रे करवाकर करीब डेढ़ बजे जरनल सर्जन से दिखाने के लिए आई तो चिकित्सक नहीं मिले और स्टाफ ने उन्हें मंगलवार को आने के लिए कहा। यदि चिकित्सक मिल जाते तो उसे दवा मिल जाती और दर्द में आराम हो जाता, न ही बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते। अब उसे कल दोबारा से अस्पताल की दौड़ लगानी पडे़गी।
विज्ञापन

फोटो कोट्स
कुटानी रोड की संतोष देवी ने बताया कि उसकी पोती को शाम से उल्टी-दस्त हो रहे हैं। वह सुबह करीब 11 बजे अस्पताल आई थी। पंजीकरण करवाने में उन्हें एक घंटे का समय लगा। उसके बाद चिकित्सक कक्ष के बाहर डेढ़ घंटा लगा लेकिन जब तक नंबर आया तब चिकित्सक कक्ष से जा चुकी थी। उन्होंने कक्ष के बाहर बैठकर इंतजार भी किया लेकिन चिकित्सक नहीं आई। अब उन्हें किसी निजी अस्पताल से पोती की जांच कराकर दवा लेनी पड़ेगी।
वर्जन :
अस्पताल में चिकित्सकों को ओपीडी के पूरे समय तक कक्ष में बैठने के आदेश दिए गए हैं। उसके बाद भी यदि कोई चिकित्सक समय से पहले जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशक को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

दवा लेने के लिए फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें