सब्जी मंडी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे आढ़ती से बाइक सवार दो झपटमारों ने सोने की छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित ने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सैनी कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि वह सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी में आढ़ती है। वह बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास पहुंचा तो पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और ओवरटेक करते हुए उसका रास्ता रोक करने लगे। खतरे की आशंका पर उन्होंने साइड से बाइक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर आरोपियों ने उसे रोक लिया। दो में से एक ने उसका गला पकड़ा और हाथापाई की। इससे वह सड़क पर गिर गया। तभी एक बदमाश ने गले से चेन तोड़ी और बाइक पर सवार होकर सेक्टर-12 चौकी की तरफ फरार हो गए।