फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूटी और बाइक सवार की सीधी टक्कर में दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
दीपांशु का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर-6 के सामने सोमवार देर रात गलत दिशा में आ रही एक्टिवा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार संजौली निवासी प्रदीप (18) और एक्टिवा सवार काबड़ी निवासी दीपांशु (18) की जान चली गई, जबकि अन्य युवक घायल हुए हैं।
प्रदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपांशु अपने दो साथियों के साथ एक्टिवा पर गलत दिशा में आ रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

संजौली निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई और एक बहन हैं। उनका छोटा भाई प्रदीप पानीपत की एक कंपनी में काम करता था। सोमवार रात करीब ढाई बजे प्रदीप अपने साथियों वंश, विक्की और वासिद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर-18 स्थित टोल प्लाजा की ओर जा रहा था। जब वे सेक्टर-6 के सामने पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रही एक्टिवा ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।
हादसे में प्रदीप और दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य युवकों को भी चोटें आईं। पुलिस की मदद से दोनों गंभीर घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप और दीपांशु को मृत घोषित कर दिया।
प्रदीप के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि दीपांशु तेज गति से गलत दिशा में एक्टिवा चला रहा था और इसी कारण मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हुई। थाना सेक्टर-13/17 प्रभारी दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर दीपांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था दीपांशु : दीपांशु की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार का सहयोग करने के लिए वह एक कंपनी में काम करता था।

छह स्थानों पर कैमरे, 18 हजार से अधिक चालान फिर भी नहीं थम रहा गलत दिशा में वाहन चलाना
पानीपत। शहर के बीच से गुजर रहे जीटी रोड पर गलत दिशा में वाहन चलाने की समस्या लगातार बनी हुई है। इसे रोकने के लिए यातायात पुलिस ने छह स्थानों को चिह्नित कर वहां कैमरे लगाए थे। जून और जुलाई में इन स्थानों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 18 हजार से अधिक चालकों के चालान किए गए। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यातायात पुलिस ने राधा स्वामी सत्संग, ऑफिसर कॉलोनी, पीवीआर मॉल कट, तहसील कैंप कट, मलिक पेट्रोल पंप और टीडीआई पुल के सामने कैमरे लगाए हैं। सेक्टर-6 का कट भी उन स्थानों में शामिल है, जहां अक्सर वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। संवाद
विज्ञापन


गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कैमरों से निगरानी कर ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात

दीपांशु का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें