फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसते दो युवक पकड़े, पुलिस को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। खानअहमदपुर में आधी रात के बाद चोरी की बड़ी वारदात टल गई। ग्रामीणों की सतर्कता से दो संदिग्ध युवक पकड़े गए, जो कथित तौर पर एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने न केवल दोनों को काबू किया, बल्कि पुलिस को सूचना देकर उन्हें हिरासत में भी दिलवा दिया।
विज्ञापन

हरभजन सिंह निवासी खानअहमदपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 2 बजे घर के मुख्य गेट से आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने बाहर आकर टॉर्च जलाई तो एक युवक गेट के पास खड़ा था, जबकि दूसरा दीवार फांदकर अंदर जा रहा था। रोकने का प्रयास करते ही एक युवक ने गंडासी से वार करने की कोशिश की। हरभजन सिंह के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
दोनों युवक भागने लगे, लेकिन गली में गिरने से एक के सिर पर चोट और दूसरे को हल्की चोट आईं। पकड़े जाने से बचने के लिए दोनों पास के जोहड़ में कूद गए, पर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही गांव के सरपंच और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान इस्तगार खान, निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर जिला हरिद्वार और सतनाम, निवासी धतौली थाना गन्नौर जिला पानीपत, हाल निवासी बहादराबाद जिला हरिद्वार, बताई। इसके बाद मुलाना थाना पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें