फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेल की बोतल खरीदने के बहाने आए दो युवक, गल्ले से 27 हजार रुपये चुराकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रजापुर गांव में दुकानदार से सरसों का तेल खरीदने आए दो युवक गल्ले से 27 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कचरौली गांव निवासी रोहताश शर्मा ने बताया कि उसकी रजापुर गांव में 10 माह से श्री श्याम जी के नाम से किरयाने की दुकान है। वह रविवार को सुबह 11:40 पर अपनी दुकान पर था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और सरसों के तेल की बोतल मांगने लगे। वह उठकर बोतल लेने के लिए अंदर गया तो युवकों ने कहा कि आधा लीटर वाली बोतल देना। वह आधा लीटर की बोतल लेकर आया तो दोनों युवक नहीं मिले। गल्ले के पास थैले में रखे 27600 रुपये नकदी, दो बाइकों की आरसी, डीएल, पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज चोरी मिले। आरोपियों के पास सीटी 100 नीले रंग की बाइक थी, दोनों आरोपी लोकल भाषा बोल रहे थे। उसने आरोपियों की गांव में तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें