फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस ने विजय नगर में अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को काबू किया। आरोपियों के पास से 20 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान विजय नगर निवासी कर्ण व अमन के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि वीरवार रात को थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान भावना चौक पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि विजय नगर निवासी दो युवक विजय नगर में शिव मूर्ति के पास एक खाली प्लाट में अवैध रूप से शराब बेच रहे है। पुलिस टीम कॉलोनी में पहुंची तो सामने प्लास्टिक कट्टा लिए खड़े दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही दोनों युवकों को काबू किया। प्लास्टिक कट्टे को चेक किया तो दस बोतल, 16 अध्धे व आठ पव्वे देसी शराब मिली। शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर दोनों युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें