समालखा। समालखा चौकी पुलिस ने मंगलवार देर रात सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करहंस गांव निवासी जसबीर व रौनक के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी अनिल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर ट्रक यूनियन के पास थी। टीम को तभी सामने शराब ठेके के पास दो युवक शराब के नशे में ऊंची आवाज में हंगामा करते दिखाई दिए। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान बताई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में बीएनएस की धारा 194(2) के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।