फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो युवक सोने की अंगूठी व बालियां लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन में सोने-चांदी के गहने धोने के बहाने घर में आए दो युवक महिला की कानों की बालियां व अंगूठी लेकर फरार हो गए। महिला को इन युवकों ने अपनी बातों को फंसाकर सम्मोहित कर लिया था। महिला ने अब इस बारे में मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

सत करतार कॉलोनी निवासी नवनीत कौर ने बताया कि वीरवार दोपहर को वह अकेली घर पर थी। उनके घर दो युवक आए। यह युवक उसे कहने लगे कि उनके पास ऐसा केमिकल है जिससे वह सोने चांदी के जेवर चमका देंगे। वह उनकी बातों में आ गई। उसने इन्हें अपनी सोने की बालियां व अंगूठी दे दी। यह युवक उसके जेवर लेकर वहां से फरार हो गए। उसने गलियों में इनकी काफी तलाश की लेकिन इनका भेद नहीं लगा। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें