फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धागा फैक्टरी में आग से दो मजदूर झुलसे, पांच मशीनें जलीं

विज्ञापन
सनौली में रूई धागा फैक्टरी में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
सनौली। सनौली राजकीय स्कूल के पास रूई धागा निर्माण फैक्टरी में आग लगने से दो मजदूर आलिम और विपिन झुलस गए और लाखों रुपये का सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे 12 मजदूरों ने कंपनी से बाहर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

कंपनी संचालक हितेश बंसल ने बताया कि अचानक लगी आग से पांच मशीनें व गोदाम में रखी रूई जलकर राख हो गई हैं।। दो मजदूरी भी आग की लपटों में झुलस गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में धुआं और आग की सूचना मिलने पर सनौली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर खड़ी दो लोडिंग कैंटरों को भी आग की चपेट में आने से पहले बाहर निकाल लिया। यदि कैंटर भी आग की लपटों में घिर जाते, तो नुकसान और भारी हो सकता था। दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई ने भी किसी बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट का कारण सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें