अत्ताैलापुर गांव स्थित डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी में शनिवार शाम करीब छह बजे पानी का टैंक साफ करते समय हादसे में गंभीर दूसरे श्रमिक अत्तौलापुर गांव के कृष्ण की सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में अब तक यह दूसरी मौत है। एक श्रमिक की शनिवार को ही मौत हो गई थी। जबकि एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सनौली की पुलिस शव को पानीपत लेकर आई है।
शनिवार शाम की है घटना
हादसा शनिवार शाम को करीब छह बजे हुआ था। बापौली से जलालपुर रोड पर अत्तौलापुर गांव स्थित डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी में बापौली निवासी राजकुमार उम्र 35 साल, अत्तौलापुर के कृष्ण और मोहाला गांव के इमरान फैक्टरी में काम पर आए थे। राजकुमार पानी के टैंक में उतरा। वह करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आया और न ही उसकी कोई प्रतिक्रिया आई। कृष्ण और इमरान उनको देखने के लिए नीचे उतरे। वे दोनों भी अंदर ही रह गए। उनके दूसरे साथी मुंह पर कपड़ा बांधकर अंदर घुसे। वे बड़ी मुश्किल से उनको बाहर निकालकर लाए। इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में बदमाशों ने लूटा ट्रक: ड्राइवर को बांध खेतों में फेंका, देर रात वारदात को दिया अंजाम