फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी बनकर आईं दो महिलाएं ले गईं जेवर और नकदी से भरी तिजोरी

विज्ञापन
पानीपत। सीसीटीवी में कैद आरोपी महिला सिर पर तिजोरी रखकर लेकर जाती हुई। संवाद - फोटो : Panipat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर 13-17 में स्माइल वंडर्स स्कूल संचालक के घर रविवार की सुबह 11 बजे काम मांगने आईं दो महिलाएं करीब 15 मिनट में करीब 20 लाख रुपये की चपत लगा गईं। महिलाएं तिजोरी उठाकर अपने साथ ले गईं। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने स्कूल संचालक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 13-17 निवासी अरुण चोपड़ा ने बताया कि रविवार को सुबह वह पत्नी मंजू चोपड़ा के साथ घर पर थे। इसी बीच दरवाजे की घंटी बजी। पत्नी बाहर गई तो दो महिलाएं मिलीं, जिन्होंने काम मांगा। पत्नी दोनों महिलाओं को मिलवाने के लिए ऊपर लेकर आई। उसने जानकारी लेने के बाद हां कर दी और आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड मांगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने सोमवार को आईडी लाकर देने की बात कही। इसके बाद उन्हें काम पर रख लिया और सफाई करने के लिए कहा। कॉल आने पर बात करते हुए वह पत्नी के साथ कमरे में चले गए, जिसके बाद से दोनों महिलाएं गायब हैं। दूसरे कमरे में रखी तिजोरी भी गायब थी।
सीसीटीवी में दोनों महिलाएं तिजोरी को बेडशीट में लपेटकर सिर पर रखकर ले जाती दिख रहीं हैं। मंजू चोपड़ा ने बताया कि ड्रेसिंग रूम के अंदर रखी अलमारी के अंदर तिजोरी थी। तिजोरी में डायमंड की छह अंगूठी, सोने की छह चूड़ियां, सोने की दो चेन, दो किलो चांदी, ढाई लाख रुपये, मॉडल टाउन स्थित एक मकान की रजिस्ट्री, दो आई फोन और दो घड़ियां थीं। तिजोरी का वजन करीब आठ से दस किलोग्राम था।
पड़ोसी का नाम लेकर बोलीं - मलिक साहब ने भेजा है
अरुण चोपड़ा ने बताया कि दोनों महिलाओं ने उनके मकान में आने से पहले पांच से छह मकानों की घंटी बजाई थी, कोई बाहर नहीं निकलकर आया। एक मकान में सुबह नौ बजे महिलाएं गईं थीं, जिसमें उन्होंने पड़ोसी की पहचान से काम लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सातवीं घंटी उनके मकान की बजाई तो पत्नी बाहर गई। महिलाओं ने ऊपर आते ही पड़ोसियों का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मलिक साहब ने भेजा है, आपको नौकरानी की जरूरत होगी। उन्होंने यकीन कर लिया।
प्रोफेशनल चोर थीं दोनों महिलाएं, बाइक सवार दो युवक भी शामिल
मकान मालिक ने बताया कि दोनों महिलाएं प्रोफेशनल चोर थीं। एक-दूसरे को बहन बताया था। बोलीं कि पति उसके साथ मारपीट करता है। इसलिए काम की जरूरत है, ताकि वे अपना घर चला सकें। वह पास की ही एक झोपड़ी में रहती हैं। दोनों महिलाएं साड़ी में थी, कपड़ों से नहीं लग रही थी कि उन्हें किसी काम की जरूरत होगी। पड़ोसी के बताया कि दोनों महिलाओं के साथ दो युवक और थे, जो गली के चौक पर बाइक लेकर खड़े थे, दोनों महिलाएं उनके पास खड़ी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें