फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर घोड़ी के बीच सड़क पर आने से दो गाड़ी टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड की दिल्ली लेन पर टोल प्लाजा के पास बेसहारा घोड़ी के आने से दो कार टकरा गई। गाड़ी की टक्कर लगने से घोड़ी भी दूर जाकर गिरी। इसमें कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे का है। राहगीर राहुल ने बताया कि वह जीटी रोड पर बाइक पर करनाल से पानीपत आ रहा था। टोल प्लाजा से पहले हवेली के सामने एक घोड़ी अचानक सड़क के बीच में आ गई। एक कार चालक ने घोड़ी से बचने के लिए ब्रेक लगा दिए। कार में पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घोड़ी कार की टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे गिर गई। घोड़ी को उपचार के लिए बरसत रोड स्थित गोशाला में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें