फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए की कार्रवाई: जमानत पर आए दो कैदियों ने चोरी और लूट की 38 वारदातों को दिया अंजाम, पुलिस ने दबोचा

Wed, 23 Sep 2026 05:27 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

जमानत पर बाहर आए दोनों कैदी सुबह और दोपहर के समय चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इनमें से एक कैदी को अपहरण के मामले में उम्र कैद और दूसरे को तीन अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन
लूट और चोरी मामले में गिरफ्तार कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में सीआईए-2 की टीम ने दो सजायाफ्ता कैदियों को गिरफ्तार किया है। ये कैदी उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर आए थे। उन्होंने बाहर आकर लूट और चोरी की 38 वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पहले भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। एक आरोपी को अपहरण के मामले में उम्र कैद की सजा हो चुकी है। दूसरे आरोपी को अदालत तीन अन्य मामलों में सजा सुना चुकी है। सीआईए-2 की टीम ने दोनों के कब्जे से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अब वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई चोरी और झपटमारी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

गिरोह का तरीका
गिरफ्तार कैदियों ने जमानत पर बाहर आते ही अपराध करना शुरू कर दिया था। वे मुख्य रूप से चोरी और झपटमारी की वारदातें करते थे। सुबह और दोपहर का समय उनकी वारदात के लिए मुफीद होता था। वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यापारियों और ग्राहकों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से इन वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें