पानीपत में गौरक्षक दल के सदस्य के साथ मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को बर्खास्त कर दिया गया है।
पानीपत में गौरक्षक दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट में मामले में एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, पुलिस वैन के चालक को भी नौकरी से हटा दिया गया है। एसपी से सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि किसी के साथ अभद्रता करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार रात को गौ तस्करी की सूचना पर हरिद्वार हाइवे पर यूपी की सीमा पर यमुना नाके पर गौरक्षक पहुंचे थे। जहाँ पर उनकी पुलिस के साथ कहा सुनी हो गई थी। पुलिसकर्मी ने गौरक्षा दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी, उसकी छोटी पकड़कर खींचा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने डीएसपी समालखा डीएसपी नरेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी थी।
जांच रिपोर्ट मिलने पर ईआरवी 560 के इंचार्ज ईएचसी सुशील, सनौली नाका इंचार्ज ईएएसआई शिवकुमार को सस्पेंड किया गया है। ईआरवी पर तैनात एसपीओ सकंद को बर्खास्त किया गया है। वहीं एचकेआरएन के तहत लगे ड्राइवर कुलदीप पर भी एक्शन लेने के लिए विभाग को लिखा गया है। कुलदीप को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है।