फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेब काटने के दो आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रुपये बरामद

Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने मतलौडा में तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों की जेब काटने वाले गिरोह के और दो आरोपियों को वीरवार शाम जीटी रोड अनाज मंडी मोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सदर बाजार करनाल निवासी संजय उर्फ संजू व कलंदर चौक निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 30 हजार रुपये बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सीआईए टू प्रभारी सुमित ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी रोहतक के कच्ची गढी मोहल्ला निवासी अजय उर्फ बंटी के साथ मिलकर मतलौडा में तिरंगा यात्रा के दौरान सात लोगों की जेब से 66,400 रुपये चोरी करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की नकदी में से उन दोनों के हिस्से में 44 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपियों ने कुछ पैसे खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला :
थाना मतलौडा में मतलौडा निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गांव में हनुमान मंदिर के पास हार्डवेयर की दुकान है। 12 अगस्त को वह अपने जानकार रविंद्र जैन, श्याम लाल, धर्मपाल, रविन्द्र, पंकज व सुमेर सिंह के साथ तिरंगा यात्रा अभियान में शामिल हुआ था। हनुमान मंदिर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पेंट की जेब से 14 हजार रुपये, रविंद्र जैन की जेब से पर्स जिसमे कागजात व दस हजार रुपये, श्याम लाल की जेब से 3500 रुपये, धर्मपाल कि जेब से 5500 रुपये, रविंद्र की जेब से सात हजार रुपये, पंकज की जेब से 19 हजार 400 रुपए व सुमेर सिंह की जेब से दो हजार रुपए जेब काटकर निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें