फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले गंडासी और डंडे, कई घायल

Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
लोग - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर सलारगंज गेट स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास दो पक्षों में जमकर गंडासी और डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें से एक ही हालत गंभीर है। लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया, तभी हमलावरों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उनमें से एक युवक को पकड़ लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोग उनको पकड़कर पुलिस चौकी में ले गए। पुलिस ने घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उसको गंभीरवस्था के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद बीकानेर स्वीट्स के पास गांव बल्ला निवासी अमित बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त महादेव कॉलोनी निवासी आशु व सेक्टर-छह निवासी राजेश के साथ बाइक पर सवार होकर सलारगंज गेट के पास किसी काम से गया था। वे बीकानेर स्वीट्स के पास पहुंचे तो वहां पहले से खड़े सात-आठ लोगों ने उन पर गंडासियों व डंडों से हमला कर दिया। जब तक वे लोग कुछ समझ पाते हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में अमित को गंभीर चोट आ गई हैं। वारदात को अंजाम देकर जब हमलावर भागने लगे तो आशु व राजेश ने उनके एक साथी को पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम ऋषभ बताया है। लोगों ने पकड़े गए युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें