हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : credit
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर मिलन स्वीट्स के सामने पिकअप की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार इसराना निवासी विजय (40) और सचिन (32) की मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल से गोहाना की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इसराना निवासी विजय और सचिन मंगलवार शाम को करीब चार बजे मोटरसाइकिल से गोहाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मिलन स्वीट्स के सामने पहुंचे तो पानीपत की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पिकअप दोनों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन की हालत गंभीर होने पर उसे पानीपत रेफर कर दिया गया। पुलिस सचिन को लेकर पानीपत पहुंची। लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। इसराना थाना प्रभारी हरीराम ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पिकअप चालक को पकडऩे के लिए टीम लगाई है।