फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई, यात्री परेशान

विज्ञापन
ट्रेनों का इंतजार करते हु​ए यात्री। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों की देरी से आने का कारण यात्री परेशान रहे। मंगलवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आई।
विज्ञापन

यात्री राहुल और अमन ने बताया कि वह स्टेशन पर अपनी ट्रेन के आने से लगभग आधा घंटा पहले ही स्टेशन पर आ गए थे बाद में पता चला कि उनकी ट्रेन डेढ़ की देरी से आ रही है। ऐसे में जिन यात्रियों को अपने गंतव्य पर समय से पहुंचना वह ट्रेन देरी के कारण परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों का समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं।

ये ट्रेनें आई देरी से

ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:35 घंटे और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 1:48 घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो घंटे और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। जम्मू मेल आधा घंटा, नेताजी एक्सप्रेस पौना घंटा और जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू दो घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा और मालवा सुपरfast एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई। जिससे को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।

-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें