फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चालक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस ने सेक्टर-25 स्थित ट्रक यूनियन पार्किंग के पास ढाबे से खाना खाकर लौट रहे चालक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के दो और आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुताना गांव निवासी अनिल और जाटल रोड स्थित एकता कॉलोनी निवासी कमल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक और डंडा बरामद कर दोनों आरोपियों को वीरवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सचिन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सुताना गांव निवासी अपने साथी सचिन व फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फोन पर हुई गाली-गलौज की रंजिश रखते हुए चालक को सबक सिखाने के लिए उस पर हमला किया। थाना चांदनी बाग में इंदु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें