फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने इको गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों सोनीपत के कतलुपुर गांव निवासी मंजीत व दिल्ली के नरेला स्थित स्वतंत्र नगर निवासी साहिल को ट्रक यूनियन सेक्टर-25 से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

आरोपियों ने चांदनीबाग क्षेत्र सेक्टर-12 और सोनीपत के मुरथल से इको गाड़ी चोरी करने की वारदात स्वीकार की। साथ ही बताया कि गाड़ी को कतलुपुर में मंजीत के वर्कशॉप में काट दिया था। पुलिस ने आरोपियों से एक इको और एक इको के पार्ट बरामद किए। एवीटी टीम प्रभारी रोहताश ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी टीम को सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 25 में ट्रक यूनियन के पास वाहन चोरी की फिराक में घूम रहे हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी मंजीत और साहिल को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 6 अक्तूबर की रात को सेक्टर 12 में गोसअली मोहल्ले से एक गाड़ी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में सोनीपत के मुरथल से 16 अगस्त की रात एक अन्य इको गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी मंजीत ने बताया गांव में अड्डे पर उसकी वर्कशॉप है।
विज्ञापन

उन्होंने पानीपत गोसअली मोहल्ले से चोरी की इको गाड़ी को वर्कशॉप में ले जाकर काट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की गाड़ी के बचे पार्ट इंजन, सीएनजी किट बरामद की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें