फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगवाने का झांसा देकर ठगे दो लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रसलापुर में टावर लगवाने का लालच देकर एक ग्रामीण से ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित गयूर ने थाना बापौली को दी है। पुलिस को दी शिकायत में गयूर ने बताया कि वह मेहनत- मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता है। सितंबर -2021 में उसके पास दीपक चौहान और विकास जैन नाम के लोगों का फोन आया है।
विज्ञापन

जो उसे हिंदुस्तान टॉवर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बंगलूरू में होने की बात बोलते थे। उन्होंने गयूर को टॉवर लगाने का लालच दिया। जिसमें टॉवर पर एक व्यक्ति को नौकरी पर टॉवर की देख-रेख के लिए 40,000/- रुपये प्रतिमाह वेतन और प्रॉपर्टी के मालिक 1,50,000 रुपये प्रतिमाह किराया देने की बात कही। जिससे वह उनके झांसे में आ गया। उन्होंने पीड़ित से प्रॉपर्टी के कागजात मांगे। इसकी एवज में आरोपियों ने गयूर से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। गयूर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बापौली बलबीर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें