फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और जेवर समेत दो लाख की चोरी

विज्ञापन
पानीपत। चोरी के बाद खाली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा समान। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के राम नगर में बंद मकान का दरवाजा तोड़कर चोर 66 हजार रुपये और करीब 1.30 लाख के जेवर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पिता रिश्तेदारी में गए थे। इस वजह वह अपने पिता के मकान में जाकर सो गया था। सुबह अपने मकान लौटा तो चोरी का पता चला। शहर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह हाल में पत्नी और एक बेटे के साथ पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र स्थित रामनगर में किराये के मकान में रहता है। वह फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। पिता रामबीर कश्यप भी पास में ही रहते हैं। रिश्तेदारी में एक मौत होने से पिता वहां चले गए। बहन अकेली थी तो वह अपने मकान में ताला लगाकर पिता के घर चले गए। सुबह आने पर चोरी का पता चला। पीछे लकड़ी का दरवाजा टूटा मिला। घर से दो सोने की अंगूठी, दो सोने की बाली, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पाजेब और 66 हजार रुपये और एक एलईडी गायब था।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी मकान के पीछे वाले लकड़ी का गेट तोड़कर अंदर घुसा। उसके बाद बेडरूम के दरवाजे का ताला तोड़ा। वहीं आरोपी को अलमारी का ताला तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि वह अलमारी पर ताला लगाकर नहीं गए थे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक कैद हुआ है, जो उसके मकान की तरफ आता दिखाई दे रहा है। शक है कि आरोपी युवक ने ही चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय प्रकाश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें