जीटी रोड पर हुए सड़क हादसों में एक फैक्टरी के चौकीदार समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में बनारसी सैनी निवासी शास्त्री नगर गोहना ने बताया कि उसके पिता जयनारायण (75 वर्ष) बाला जी फैक्ट्ररी के नजदीक सीएन पेट्रोल पंप पर चौकीदार थे। सुबह रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में कुनाल निवासी यमुनानगर ने बताया कि वह करहंस के पास स्थित केसर ढाबे पर काम करता है। रात करीब एक बजे ढाबे की पार्किंग में टहल रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पार कर रहे व्यक्ति को दिल्ली से आने वाले वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौके हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पानीपत के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।