फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीन ली कीमती जिंदगियां

Mon, 07 Oct 2013 12:00 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल के हलके राजौंद में कैथल-पटियाला मार्ग पर स्थित गांव थेहमुकेरियां के निकट सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। लगभग दो दर्जन लोगाें को गंभीर चाटें आई।
विज्ञापन


यह हादसा पिक-अप गाड़ी के असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ों से टकराने की वजह से हुआ है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार वाहन में सवार लोग गांव कांगथली से वाहन पंजाब के शहर राजपुरा जा रहे थे। गांव थेहमुकेरियां के पास स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी चालक के हाथ अचानक स्टेयरिंग से छूट गए।
विज्ञापन


इससे पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह खदानों में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए व घायलाें को चीका के महावीर दल अस्पताल में पहुंचाया।

अस्पताल में कांगथली वासी भजना राम व पहाड़पुर वासी महिला प्रीतो देवी को डाक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलाें की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कैथल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।

घायलों में कश्मीर सिंह, राजू, अमृतो, परमजीत कौर, सहित दो बच्चे गौरव एवं कोमल एवं अन्य कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद से ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सीवन प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें