फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो गुटों में फायरिंग के साथ राॅड गंडासी और ईंट-पत्थर चले

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। हथवाला गांव में रविवार रात को पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। शुरूआत में गाली-गलौज से भड़के झगड़े में ईंट-पत्थर, गंडासी और डंडे भी चले। एक पक्ष के राहुल और जानी को चोटें आई हैं। उनको सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

घटना गांव के दोनों पक्षों के मकानों के पास हुई। एक पक्ष के राहुल ने बताया कि पिछले छह महीनों से ये लोग गांव में आतंक मचा रहे हैं। वह अपने घर के बाहर बैठ थे। उसी समय गांव के आठ से दस युवक आए। पहले उनके साथ गाली-गलौज की और बाद में मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही उन्होंने विधायक का नाम लेकर धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।
दूसरे पक्ष के रिंकू ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक एक कार में चार युवक आए और कार से उतरते ही उनकी तरफ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। रिंकू और उनके साथियों ने पुलिस को खोल बरामद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें