पानीपत। शहर के अलग अलग एरिया से दो महिलाओं और दो युवतियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में किशनपुरा चौकी पुलिस को विकास गोस्वामी निवासी शिवनगर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी 13 साल पहले पूजा देवी के साथ हुई थी। उसकी 28 वर्षीय पत्नी पूजा तीन दिसंबर दोपहर करीब ढाई बजे उसकी नौ साल की बेटी शिवानी, सात साल के बेटे सन्नी और चार साल के दूसरे बेटे सौरभ को लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसने अपने पत्नी, बेटी और बेटों की हरसंभव जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस को देकर अपनी पत्नी और बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है।
दूसरे मामले में थाना माॅडल टाउन पुलिस को अजय निवासी मुखीजा कॉलोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी 25 वर्षीय पत्नी खुशी उसे बिना बताए कहीं चली गई है। उसने अपनी पत्नी की हर संभव जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
तीसरे मामले में थाना चांदनी बाग पुलिस को रेनु वासी रिसालु रोड ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी काजल शुक्रवार शाम आठ बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है।